|
हिंदी वेबसाइट में आपका स्वागत है!
आइये अपना वेबसाइट बनायें
इंटरनेट से अच्छी-खासी आमदनी करने का सबसे अच्छा और महत्वपूर्ण तरीका है स्वयं का वेबसाइट बनाना। अपना वेबसाइट बनाने के लिये आपको लागत अवश्य ही लगानी पड़ती है किंतु यह तो सर्वविदित सत्य है कि व्यवसाय में लागत लगा कर ही मुनाफा प्राप्त किया जाता है।
यदि आप समझते हैं कि आप एचटीएमएल के ज्ञान के अभाव के कारण अपना वेबसाइट नहीं बना सकते तो यह आपकी भूल है। वास्तव में एचटीएमएल सीखना बहुत सरल है, अनेक ऐसे वेबसाइट उपलब्ध हैं जो मुफ्त में एचटीएमएल के ट्यूटोरियल्स देते हैं। अनेक ऐसे वेबसाइट बिल्डर्स भी बन गये हैं जो आपकी साधारण भाषा को एचटीएमएल में परिवर्तित कर देते हैं। प्राय सभी होस्टिंग कंपनी वेबसाइट बिल्डर प्रदान करते हैं। ब्लयू होडा कंपनी तो मुफ्त में इतना अच्छा वेबसाइट बिल्डर देती है कि एक बच्चा भी अपना वेबसाइट बना ले।
अपना एक वेब साइट (या ई-कामर्स साइट) - जिसके द्वारा आप पैसा कमा सकें - बनाने के लिये आपको कोई विशेष कारीगरी जानने की आवश्कता नहीं है। केवल आपको निम्न चीजें सीखनी होगीः
- एक 'डोमेन नाम' कैसे रजिस्टर करें।
- उस 'डोमेन नाम' को 'होस्ट' कैसे करें।
- फटाफट अपने वेबसाइट के लिये उत्तम जानकारियों से युक्त लेख लिख डालें।
Warning: include(http://agoodplace4all.com/form.php) [function.include]: failed to open stream: HTTP request failed! HTTP/1.1 404 Not Found
in /home/gka/public_html/money/website.php on line 194
Warning: include() [function.include]: Failed opening 'http://agoodplace4all.com/form.php' for inclusion (include_path='.:/usr/lib/php:/usr/local/lib/php') in /home/gka/public_html/money/website.php on line 194
डोमेन नाम रजिस्टर करनाः वेबसाइट के नाम को डोमेन नाम कहा जाता है और उसे रजिस्टर करवाना पड़ता है। सबसे पहले तो आप अपने वेबसाइट के लिये अपने वेबसाइट के विषय-वस्तु से मेल रखने वाला एक अच्छा सा डोमेन नाम सोचिये। जैसे कि यदि आपका वेबसाइट 'इंटरनेट से आय' से सम्बंधित है तो आप उसका डोमेन नाम 'मेकमनीआनलाइन' रखें। अब आप इस डोमेन नाम को रजिस्टर्ड करवा लीजिये। प्रायः सभी होस्टिंग कंपनियाँ भी डोमेन नाम के रजिस्ट्रेशन का काम करती है।
डोमेन को होस्ट करनाः अब आपको किसी अच्छी और प्रतिष्ठित होस्टिंग कम्पनी से अपने वेबसाइट के लिये स्थान लेना होगा। होस्टिंग कंपनी आपको सीपेनल (cpanel) की सुविधा प्रदान करती हैं जिसकी सहायता से आप आसानी के साथ अपने वेबसाइट को इंटरनेट में पहुँचा सकते हैं।
कुछ अच्छी और प्रतिष्ठित होस्टिंग कम्पनी के नाम नीचे दिये जा रहे हैं।
अपने वेबसाइट के फायदेः
- अपने वेबसाइट के द्वारा आप अपना अथवा किसी अन्य का उत्पाद बेच सकते हैं।
- अपने वेबसाइट के द्वारा आप दूसरों को सूचनायें भेज सकते हैं।
- अपने वेबसाइट के द्वारा आप किसी भी संस्थान तथा उसके लक्ष्य का प्रचार-प्रसार कर सकते हैं।
- अपने वेबसाइट के द्वारा आप समान विचार के लोगों के समूह का निर्माण कर उसे बढ़ावा दे सकते हैं।
- अपने वेबसाइट के द्वारा आप स्वयं अपने विचार, अपने लेख, अपनी कलाकृति एवं अपने छायाचित्रों का अन्य लोगों को हिस्सेदार बना सकते हैं।
- और सबसे अधिक महत्वपूर्ण बात है कि अपने वेबसाइट के द्वारा आप इंटरनेट में व्यवसाय करके रकम कमा सकते हैं।
|