हममें से शायद ही कोई ऐसा होगा जो कि गूगल सर्च इंजिन का प्रयोग न करता हो। तो आइये जानें गूगल सर्च के विषय में कुछ गूढ़तम बातें -
विशिष्ट परिणाम प्राप्त करना: मान लीजिये आप online business के विषय में सर्च कर रहे हैं। तो सर्च बॉक्स में online business टाइप करने पर गूगल का सर्च इंजिन अपने परिणामों में 'online business' के साथ ही साथ 'online' और 'business' से सम्बन्धित विषयों को भी जोड़ लेगा। अतः परिणामों को विशिष्ट बनाने के लिये सर्च बॉक्स में टाइप करते समय 'डबल कोट्स' लगाइये ताकि केवल online business से सम्बन्धित परिणाम ही मिलें।
उदाहरणः "online business"
अवांछित शब्द वाले परिणाम हटाना: यदि आप चाहते हैं कि online business के सर्च परिणामों में advertising शब्द न आये तो सर्च बॉक्स में टाइप करते समय -advertising जोड़ देंगे तो परिणामों में advertising शब्द कहीं भी नहीं आयेगा।
उदाहरणः online business -advertising
विशिष्ट साइट सर्च: कई बार हम चाहते हैं कि किसी विशेष वेबसाइट में हमारे टाइप किये गये शब्द या वाक्यांश से सम्बन्धित सर्च परिणाम ही मिले तो उसके लिये टाइप करें -
"इंटरनेट से आय" site:agoodplace4all.com
समान तथा समानार्थी शब्द: यदि आप चाहते हैं कि online business सर्च करने पर profitable शब्द (या profitable के समानार्थी शब्द) वाले परिणाम प्राप्त हों तो सर्चबॉक्स में टाइप करें -
"online business" ~profitable
विशिष्ट डाकुमेंट सर्च: विशिष्ट डाकुमेंट (जैसे कि सिर्फ पॉवर पाइंट प्रस्तुतीकरण) वाले ही परिणाम प्राप्त करने के लिये टाइप करें -
"online business" filetype: ppt
गूगल सर्च को केलकुलेटर जैसे प्रयोग करें: सर्चबॉक्स में आप कोई भी गणित का एक्सप्रेशन टाइप करें और गूगल सर्च आपको केलकुलेटर के जैसे ही उसका परिणाम दे देगा।
उदाहरणः 12116 * 2.34
परिभाषा: किसी भी शब्द (जैसे कि physics) की परिभाषा जानने के लिये गूगल सर्चबॉक्स में टाइप करें -
define: physics
आशा है कि भविष्य में जब आप गूगल में सर्च करेंगे तो उपरोक्त टिप्स आपके लिये उपयोगी सिद्ध होंगे।
गूगल सर्च विशेषज्ञ बनें!
November 21, 2007, 8:56 am
Trackbacks
The trackback uri for this entry ishttp://www.agoodplace4all.com/blog/trackback.php/16/66
Listed below are the weblogs that reference this post


