Warning: mysql_query() [function.mysql-query]: Unable to save result set in /home/gka/public_html/blog/bmc/inc/core/db_mysql.php on line 104

Warning: mysql_num_rows(): supplied argument is not a valid MySQL result resource in /home/gka/public_html/blog/bmc/inc/core/db_mysql.php on line 104

अमरकोष से 13

अमरसिंह रचित 'अमरकोष' (Amarkosh) संस्कृत की अमर रचना है जिसमें संस्कृत शब्दों की बहुत सुन्दर व्याख्या की गई है। इस ग्रंथ के सार को अन्तर्जाल में लाने के लिये ग्रंथ से उद्धरणों का सिलसिला जारी किया जा रहा है।

  • पुण्य: धर्म, पुण्य, श्रेयस्, सुकृत और वृष ये सभी पुण्य के नाम के नाम हैं।

  • भाग्य: दैव, दिष्ट, भागदेय, भाग्य, नियति और विधि ये सभी भाग्य के नाम हैं।

  • जन्म: जनुः, जनन, जन्म, जनि, उत्पत्ति और उद्भव ये सभी जन्म के नाम हैं।

  • विषय: रूप, शब्द, गंध, रस और स्पर्श ये पाँच विषय कहलाते है।

  • सफेद या उजला: शुक्ल, शुभ्र, सुचि, श्वेत (श्वेता), विषद, विशद, पाण्डर, औवदात, गौर, बलक्ष, अवलक्ष, धवल और अर्जुन ये सभी सफेद वर्ण के नाम है।

  • पीलेपन के साथ सफेद या कम उजला: हरिण, पाण्डुर और पाण्डु ये सभी पीलेपन लिये हुये सफेद वर्ण के नाम है।

  • पीला: पीत, गौर और हरिद्राभ ये सभी पीले वर्ण के नाम है।




MySQL server has gone away